DELHI

दिल्ली के मुख्यमंत्री को पानी की आपूर्ति के लिए हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के साथ भी करनी चाहिए बातचीत- मुख्यमंत्री।

Published

on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली के पानी की आपूर्ति हरियाणा द्वारा की जा रही है। आवंटित पानी से ज्यादा पानी दिल्ली को दिया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि वे हर जगह अलग बात करते हैं दिल्ली के पानी की आपूर्ति के लिए उन्हें अन्य राज्यों से भी बातचीत करनी चाहिए।


 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को गुरुग्राम में लोगों की समस्याएं सुनी। कष्ट निवारण बैठक में लोगों द्वारा 26 शिकायतों को रखा गया, जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निपटान के निर्देश ‌भी दिये। कष्ट निवारण बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वे हर जगह अलग बात करते हैं। जब पंजाब में जाते हैं तो कहते हैं कि हरियाणा का हक एसवाईएल पर नहीं हैं, जब हरियाणा में आते हैं तो कहते हैं कि एसवाईएल पर हरियाणा का ही हक है, दिल्ली विधानसभा में बोलते हैं कि दिल्ली के पास पर्याप्त पानी है , 200 लीटर पानी प्रति ‌व्यक्ति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी दे रहे हैं जबकि 719 क्यूसिक पानी दिल्ली को देना आवंटित हैं। सबकी पानी की आवश्यकता बढ़ रही है लेकिन इस पानी की आपूर्ति करने का काम केवल हरियाणा का नहीं है , हरियाणा के पास अपना कोई पानी का स्‍त्रोत नहीं है। जिन राज्यों के पास स्‍त्रोत हैं उन्हें पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहना चाहिए।

 मनोहर लाल, मुख्यमंत्री।

कष्ट निवारण बैठक में लोगों द्वारा 26 शिकायतों को रखा गया, जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निपटान के निर्देश ‌भी दिये। कष्ट निवारण बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लोगों द्वारा कॉलोनियों में मीट बेचने वालों के लाइसेसं देने के लिए ‌शिकयत पर संज्ञान लिया गया है और कॉपरेशन को लाइसेंस देने का अधिकार दिया गया है। विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया जाएगा और जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है कि ऐसे मुद्दों को उजागर करे।

 मनोहर लाल, मुख्यमंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version