Airways

चंद्रयान-2, ISRO ने जारी की पहली तस्वीर

Published

on

इसरो के चेयरमैन के. सिवान ने बताया कि चंद्रयान-2 नासा के एक पैसिव एक्सपेरिमेंटल इंस्ट्रूमेंट को चांद पर ले जाएगा.

चंद्रयान-2 लूनरक्राफ्ट की लॉन्चिंग डेट से जुड़ी जानकारी साझा की है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-2 15 जुलाई को दोपहर 2.51 बजे चांद के लिए टेक ऑफ करेगा. इसके साथ ही चंद्रयान-2 की पहली तस्वीर भी शेयर की गई है. बता दें कि इसरो चंद्रयान-1 की सफल लॉन्चिंग कर चुका है. इसे 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया गया था.

इसरो के चेयरमैन के. सिवान ने बताया कि चंद्रयान-2 लूनरक्राफ्ट नासा के एक पैसिव एक्सपेरिमेंटल इंस्ट्रूमेंट को चांद पर ले जाएगा. पहली बार ये साउथ पोल से चांद की तस्वीर लेगा. अमेरिकी एजेंसी इस मॉड्यूल के जरिए धरती और चांद की दूरी को नापने का काम करेगी. नासा का लेजर रिफ्लेक्टर अरेज एक प्रायोगिक माड्यूल चंद्रयान-2 के साथ जाएगा. अमेरिकी वैज्ञानिक धरती और चांद के बीच की दूरी को मापने के लिए इसका इस्तेमाल करेंगे. इस डिवाइस को लैंडर से अटैच किया जाएगा. ये चंद्रमा की सतह पर लैंडर की लोकेशन का सटीक अनुमान लगाने में सक्षम होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version