Bihar

Chandrayaan-2 LIVE ISRO का ऐलान- हम इतिहास रचने के लिए तैयार हैं चंद्रयान-2 की लैंडिंग

Published

on

चंद्रयान-2 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग भारत को रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी

चंद्रयान-2 के चांद पर लैंडिंग में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. 7 सितंबर की रात 1:30 बजे विक्रम लैंडर की चांद पर ऐतिहासिक लैंडिंग होगी.

मिशन चंद्रयान-2 से जुड़े प्रमुख वैज्ञानिक
डॉ के सिवन चेयरमैन, इसरो, डॉ एस सोमनाथ (क्रायोजेनिक इंजन एक्सपर्ट), डॉ वी नारायण (क्रायोजेनिक इंजन फ़ैसिलिटी) केपी कुन्हीकृष्णन (निदेशक, यूआर राव सैटलाइट सेंटर), जे जयप्रकाश (मिशन डायरेक्टर, रॉकेट लॉन्च), रघुनाथ पिल्लै (व्हीकल डायरेक्टर, रॉकेट लॉन्च), डॉ वीवी श्रीनिवासन (इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क), एम वनिता (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, चंद्रयान 2), ऋतु कारिधाल (मिशन डायरेक्टर, चंद्रयान 2), अनिल भारद्वाज (निदेशक, पीआरएल, अहमदाबाद)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. चंद्रयान-2 की लैंडिंग के वक्‍त पीएम मोदी इसरो मुख्‍यालय में मौजूद रहेंगे.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) चंद्रयान -2 (Chandrayaan 2 ) अंतरिक्ष यान शनिवार को सुबह 1.30 से 2.30 बजे के बीच कभी भी चंद्रमा (Mission Moon) पर उतरेगा. इन सबके बीच देश भर में शुभकामनाओं और दुआओं का दौर जारी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ ही देश कई गणमान्य लोगों ने आशा जताई है कि यह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न होगा और पहले ही प्रयास में चांद पर जाने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा.

इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में पूजा अर्चना शुरू हो गई है ताकि चंद्रयान सफलता के साथ लैंड करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version