Election

कलराज मिश्र लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

Published

on

केंद्रीय मंत्री व देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने होली के दिन गुरुवार को देवरिया सीट से लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया। उनके इस घोषणा से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। वहीं उनके समर्थकों को निराशा हाथ लगी है। यहां से कौन प्रत्याशी होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी है।

सांसद कलराज मिश्र ने देवरिया में बताया कि लोकसभा चुनाव में कई प्रांतों में कार्यक्रम लगे हैं। उनकी व्यस्तता बढ़ गई है। वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कलराज मिश्र सांसद चुने गए। भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाए गए लेकिन 2017 में 75 वर्ष से अधिक उम्र के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। गाजीपुर जिले के सैदपुर के मलिकपुर गांव के मूल निवासी हैं। देवरिया में आपातकाल के दौरान लंबा समय बीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version