फिल्मफेयर की इस खबर के मुताबिक 20 नवंबर को इटली के लेक कोमो में ये दोनों अभिनेता शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अब #deepveer की शादी की तारीख भी तय हो गई है. ऐसे में इस साल नवंबर में दीपिका, रणवीर की दुल्हन बन जाएंगी.
इस एक्टर ने किया खुलासा……
हाल ही में एक लीडिंग रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों 20 नवंबर को शादी करेंगे। इनकी शादी भी अब एक एक्टर ने कंफर्म कर दी है। रणवीर और दीपिका के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कबीर बेदी है। जी हां, हाल ही में कबीर बेदी ने दोनों की शादी कंफर्म की है कि दोनों नवंबर में इटली में शादी रचाएंगे। हाल ही में कबीर बेदी ने ट्विटर पर इस कपल को बधाईयां दी हैं। ऐसे में अब कोई गुंजाईश ही नहीं है कि दोनों इस साल शादी नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को दोनों कुछ फैमिली और फ्रैंड्स के साथ इटली में शादी रचाएंगे। इसके बाद दोनों मुंबई में आकर एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे।