Connect with us

HARYANA

बरसाना की लठमार होली हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर बरसाना की लठमार होली में शामिल होने उत्तर प्रदेश पहुंचे। इससे दोनों प्रदेशों में सांस्कृतिक संबधों को मजबूती मिलेगी। इस मोके पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों की सुरक्षा, किसानो की समस्याओं को हल करने पर भी चर्चा की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर बरसाना की विशेष लठमार होली के कार्यक्रम में शामिल होने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को उत्तर प्रदेश पहुंचे। यहां दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बैठक कर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मोके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मै उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री का आभारी हूँ जिन्होंने यहां आने का निमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बहुत से ऐसे सांझे मुद्दे हैं जैसे लॉ एंड आर्डर की स्थिति, किसानो को सिंचाई के लिए समस्याओं को कैसे हल करना है, इस विषयों पर चर्चा हुई है ताकि सामान्य लोगों को इसका लाभ हो उनकी कठिनाईंयां दूर हो, इस नाते से बहुत सार्थक बातचीत हुई है।

मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रिज क्षेत्र 84 कोस की परिक्रमा 3 राज्यों से होती है उन श्रद्धालुजनों की समस्याएं सुविधा सुरक्षा इन सब मुद्दों पर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों को रोकने के लिए कम से कम 3 महीने में एक बार दोनों राज्यों के डीजीपी लेवल की अधिकारियों की बैठक होगी। पहली इस कड़ी में पहली बैठक गुरुग्राम में होगी। इसके अलावा आगरा कैनाल, मथुरा खादर और एक्साइज चोरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री,

Ayodhya

अगले 48 घंटों में गिरेगा दो से तीन डिग्री पारा, उत्तर भारत में धूप के बाद भी चलेगी शीतलहर

Published

on

अगले 48 घंटों में गिरेगा दो से तीन डिग्री पारा, उत्तर भारत में धूप के बाद भी चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी शीत लहर की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसमें पूरा उत्तर भारत नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का मानना है कि ठंडी हवाओं के चलते गलन भी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है…

अगले 48 घंटे में उत्तर भारत के सभी इलाकों में न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री के करीब और नीचे गिर जाएगा। जबकि दिल्ली और एनसीआर समेत कुछ हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन गलन वाली ठंड में कोई कमी नहीं होगी। अगले 48 घंटे के भीतर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम में इस तरीके की तब्दीलियां देखी जा सकती हैं। वहीं कोहरे को लेकर विभाग का अनुमान है कि पिछले हफ्ते की तरह ही इस बार भी लगातार कोहरा पड़ता रहेगा।

Continue Reading

Ayodhya

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी, खरगे-अधीर ने भी किया किनारा

Published

on

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगी सोनिया गांधी, खरगे-अधीर ने भी किया किनारा

 

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी है।

Continue Reading

Ayodhya

स्वर्ण कपाटों से सज गया राम मंदिर, पहली तस्वीर आई सामने; 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा ये काम

Published

on

स्वर्ण कपाटों से सज गया राम मंदिर, पहली तस्वीर आई सामने; 15 जनवरी तक पूरा हो जाएगा ये काम

गर्भगृह के बांयी ओर व परकोटे के बगल में कुल मिलाकर दो कपाट लगाए गए। एक सप्ताह के भीतर भूतल के सभी 14 स्वर्ण जड़ित कपाट लगा दिए जाएंगे। 15 जनवरी तक हरहाल में भूतल की तैयारी को अंतिम स्पर्श दिया जाना है। राम मंदिर के तीनों तल को मिलाकर कुल 44 कपाट लगाए जाने हैं। इसमें भूतल पर 18 कपाट हैं लेकिन 14 कपाट स्वर्ण मंडित होंगे।

रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के बीच मंगलवार को बहुप्रतिक्षित पल आ गया और मंदिर के भूतल में स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया। शाम तक दो कपाट लगाए जा सके हैं। हालांकि अभी गर्भगृह के मुख्य द्वार पर स्वर्ण मंडित कपाट नहीं लगाया जा सका।

गर्भगृह के बांयी ओर व परकोटे के बगल में कुल मिलाकर दो कपाट लगाए गए। एक सप्ताह के भीतर भूतल के सभी 14 स्वर्ण जड़ित कपाट लगा दिए जाएंगे। 15 जनवरी तक हरहाल में भूतल की तैयारी को अंतिम स्पर्श दिया जाना है।

राम मंदिर के तीनों तल को मिलाकर कुल 44 कपाट लगाए जाने हैं। इसमें भूतल पर 18 कपाट हैं, लेकिन 14 कपाट स्वर्ण मंडित होंगे। महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से ये कपाट तैयार किए गए।

बाद में इन पर चढाने के लिए सोने की पत्तल तैयार की गई। कारीगरों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर कपाट लगा दिया जाएगा। एलएंडटी के निदेशक बीके मेहता ने बताया कि स्वर्ण मंडित कपाट लगाना शुरू हो गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending